नोएडा पुलिस के साइबर क्राइम सेल के एडिशनल डीसीपी के नेतृत्व में डीपीएस नोएडा सेक्टर 30 पहुंचे हैं। यहां सभी कंप्यूटर सिस्टम और ईमेल की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह मेल कहां से भेजी गई है। वर्तमान में शक किया जा रहा है कि इसका आईपी एड्रेस विदेश में स्थित एक सर्वर से जुड़ा हो सकता है।
जब घटना की सूचना मिली, तो बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड, और दमकल की टीमें तत्काल स्कूलों में पहुंच गई थीं। कई स्कूल ने तुरंत ही छुट्टी का ऐलान किया और बच्चों को घर भेज दिया। बम की सूचना के आते-आते, स्कूलों में घटनाएं बढ़ गई और इससे शासन और प्रशासन की चिंता बढ़ गई। अब मामले की गंभीर जांच की जा रही है।
पहले भी मिल चुका ऐसा ही मेल
दिल्ली में बीते साल 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इस दौरान अप्रैल 2023 में दिल्ली के दो स्कूलों दिल्ली-मथुरा रोड पर स्थित डीपीएस (Delhi Public School) स्कूल और दिल्ली के सादिक नगर में द इंडियन स्कूल को धमकी मिली थी. इसके बाद मई महीने में दिल्ली के साकेत में एक स्कूल और सादिक नगर के इंडियन पब्लिक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.