मौसम विभाग के मुताबिक, 12 और 13 जनवरी को हरियाणा और पंजाब में बर्फीली हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग का कहना है कि बताया जा रहा है कि कोहरे का प्रकोप चार से पांच दिनों तक जारी रहेगा.
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत पूरा उत्तर भारत शुक्रवार को भी कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है. कई दिनों के बाद कल पंजाब में धूप तो निकली, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण ठंड से कोई राहत नहीं मिली.
पंजाब का अमृतसर 1.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा, जानिए अपने शहर का हाल मौसम विभाग के मुताबिक, 12 और 13 जनवरी को हरियाणा और पंजाब में बर्फीली हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग का कहना है कि बताया जा रहा है कि कोहरे का प्रकोप चार से पांच दिनों तक जारी रहेगा. पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में गुरुवार को भी विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही. मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 16 जनवरी तक बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है.
चंडीगढ़ में मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. पूरे ट्राइसिटी इलाके में ठंड से कोई राहत नहीं मिली है, हालांकि कल धूप तो निकली लेकिन साथ ही बर्फीली हवाएं भी चलती रहीं. मौसम विभाग के मुताबिक आज से अगले कुछ दिनों तक शहर में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है.
पंजाब का अमृतसर 1.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा, जानिए अपने शहर का हाल पंजाब के ज्यादातर शहरों में शुक्रवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई. पंजाब का अमृतसर 1.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। गुरदासपुर में 3 डिग्री, फरीदकोट में 2.8, बठिंडा में 2, बरनाला में 3.8, पटियाला में 4.4, फतेहगढ़ साहिब में 4.7 और लुधियाना में 4.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया. भिवानी में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री रहा. जबकि हिसार में 5.1 डिग्री, अंबाला में 6.6, करनाल में 6.9 और सिरसा में 6.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
शिमला मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना कम है. जनवरी महीने में भी मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 16-17 जनवरी को चंबा, किन्नौर, लाहौल स्पीति और शिमला में बर्फबारी हो सकती है.
Read Also
परिचय हॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और चर्चित इवेंट्स में से एक Met Gala 2026 इस…
आईपीएल : क्रिकेट प्रेमियों के लिए Indian Premier League 2026 का सीजन बेहद रोमांचक साबित…
IIT मद्रास टेक : परिचय भारत तेजी से टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे…
परिचय दुनिया के सबसे बड़े और लंबे समय से चल रहे संघर्षों में से एक…
परिचय भारत की राजनीति में एक बार फिर से चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है…
परिचय आज का दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी हलचल भरा रहा। बड़े स्टार्स के…