राजनीति

“मैंने 10 सालों से सरकार चलाई है, और जब तक मैं जीवित हूं, मैं किसी को दलित, OBC के आरक्षण की चोरी नहीं करने दूंगा” : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे पर उन्होंने कहा कि यहां कोई ऐसा परीक्षा नहीं है जहां पेपर लीक नहीं होता है, जिससे युवाओं का क्या होगा। पेपर लीक करने वालों के लिए एक कानून बनाया गया है, जिनमें शामिल होने वालों को जीवनभर की सजा होगी। झारखंड में एक सांसद के घर से नोटों का ढेर निकला, जिसमें इतना पैसा था कि उसे गिनने के लिए मशीन लाई गई। नोट गिनते-गिनते मशीनें थक गई थीं। पीएम मोदी ने बताया कि एक मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद है। कोई चोर अगर आपके घर में चोरी करता है, तो उसे सजा मिलनी चाहिए की नहीं, और जिसने झारखंड को लूटने का काम किया है, उसको कानून के तहत कार्रवाई हो रही है।

गुमला में लोकसभा चुनाव के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जितने लोग मैदान में हैं, उससे ज्यादा लोग बाहर हैं। कई सैंकड़ों लोग अभी रास्ते में होंगे, और जो धूप में बैठे हैं, मैं उनसे क्षमा मांगता हूं, उन्हें तपस्या करते देखा। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के गांव जाने का मुझे सौभाग्य मिला। मैंने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली की मिट्टी को माथे पर तिलक लगाकर अपने को गौरवान्वित महसूस किया। भगवान बिरसा मुंडा से मुझे हर चुनौती से प्रेरणा मिलती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंदी गठबंधन के लोग अनिश्चितता फैलाते रहते हैं, कि मोदी आएगा तो आरक्षण को समाप्त कर देगा। मैंने 10 सालों से गर्व से सरकार चलाई है। सच यह है कि मोदी ने उनके चेहरे के परदे उठा दिए हैं। कांग्रेस तुष्टिकरण करती है। कांग्रेस को मुस्लिम वोट बैंक माना जाता है। बीजेपी सबका साथ सबका विकास की बात करती है। कांग्रेस को यह सब करने की आवश्यकता नहीं है। एससी, एसटी, ओबीसी को जब आरक्षण मिला, तो उसमें चोरी की खेल हो रही है। संविधान ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाया था, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं मिलेगा। कांग्रेस के लोग आरक्षण में दलाली कर उसे मुस्लिमों को देना चाहते हैं। लेकिन, मोदी जी जब तक हैं, तब तक रत्ती भर भी आरक्षण में घोटाला नहीं होने देंगे।

लोहरदगा प्रत्याशी समीर उरांव के पक्ष में प्रचार करने गुमला पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी महागठबंधन वाले कह रहे हैं इस चुनाव में क्या होगा। प्रत्येक गांव में मैने इंटरनेट नेटवर्क को पहुंचा दिया है। कांग्रेस वाले कहते हैं इससे क्या फायदा। गांव-गांव के लोगों की चिंता यह गरीब का बेटा मोदी कर रहा है। मनमोहन सिंह जब प्रधानमत्री थे तब सोनिया गांधी द्वारा कई योजनाएं बंद कर दी गईं थीं। गांव गरीब का बेटा कोई भूखा नहीं रहे इसीलिए मैंने मुफ्त में अनाज देना शुरू किया। मुफ्त में अनाज देने की गारंटी देने की रखी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा को बदहाल करके छोड़ दिया। आदिवासियों को कोई पूछता ही नहीं। आपने मोदी को वोट दिया है तो आपके जिले का विकास हुआ। मेरे दिल्ली के आवास के कमरे में मैं टीवी स्क्रीन पर देखता रहता हूं क्या आदिवासी भाई-बहनों का क्या हालचाल है। एनडीए ने हमारे आदरणीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी की आदिवासी बेटी को सर्वोच्च पद पर आसीन किया। माइंस से परिपूर्ण प्रदेश का विकास को लेकर 12 हजार करोड़ रुपए का एक फंड बनाया जा रहा है। संपूर्ण विकास में स्थानीय लोगों का योगदान होना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस राज्य में कोई ऐसा एग्जाम नहीं है जहां पेपर लीक नहीं होता है इससे युवाओं का क्या होगा। पेपर लीक करने वाले के लिए एक कानून बनाया गया है जो इसमें शामिल हैं उनको जिंदगी भर जेल में रहना पड़ेगा। झारखंड में एक सांसद के घर से नोटों का ढेर निकला। इतना पैसा निकला की पैसा गिनने के लिए मशीन लाया गया। नोट गिनते-गिनते मशीनें थक गई थीं। पीएम मोदी ने कहा कि एक मुख्यमंत्री भ्रटाचार के मामले में जेल में बंद है। कोई चोर अगर आपके घर में चोरी करे तो उसको सजा मिलनी चाहिए की नहीं, जिसने झारखंड को लूटने का काम किया है उसको कानून के तहत करवाई हो रही है। मोदी का का ही संकल्प है भ्रष्टाचार हटाओ। इंडी महागठबंधन रैली करते हैं भ्रष्टाचार बचाओ।

Admin@newsupdating

Recent Posts

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: टैरिफ कटौती से मजबूत होंगे द्विपक्षीय आर्थिक संबंध

भारत-अमेरिका  भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में फाइनल हुई ट्रेड डील को दोनों…

1 day ago

आज का गोल्ड-सिल्वर मार्केट अपडेट: गिरावट के बाद लौटी चमक, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

 गोल्ड-सिल्वर  आज के दिन सोना और चांदी के बाजार में एक बार फिर हलचल देखने…

1 day ago

‘The Kerala Story 2’: टीज़र ने बढ़ाया उत्साह, 27 फरवरी 2026 को होगी रिलीज़

‘The Kerala Story 2’ बॉलीवुड में जब भी किसी विवादित लेकिन प्रभावशाली फिल्म का सीक्वल…

1 day ago

NDA संसदीय दल की बैठक: संसद सत्र से पहले राजनीतिक संदेश

NDA संसदीय दल नई दिल्ली में आयोजित NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) संसदीय दल की बैठक…

1 day ago

उत्तर भारत में मौसम का बदलता मिज़ाज : कोहरा, बारिश और बर्फबारी का असर

उत्तर भारत  उत्तर भारत में इन दिनों मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली…

2 days ago

SpaceX का Starlink सैटेलाइट लॉन्च: वैश्विक इंटरनेट की दिशा में एक बड़ा कदम

SpaceX  एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी SpaceX ने एक बार फिर टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष विज्ञान…

2 days ago