March 22, 2026

वायरल क्रिसमस लंच वीडियो को लेकर रणबीर कपूर के खिलाफ शिकायत

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि रणबीर कपूर “जय माता दी कहते हुए केक पर शराब डालते और आग लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं”।

वायरल क्रिसमस लंच वीडियो को लेकर रणबीर कपूर के खिलाफ शिकायत
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कुणाल कपूर के घर क्रिसमस मनाया।


नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के क्रिसमस मनाते हुए एक वायरल वीडियो के बाद मुंबई में एक व्यक्ति ने उन पर और उनके परिवार पर “धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने” का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
वीडियो में रणबीर कपूर क्रिसमस फ्लेम्बे परंपरा का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं, जिसमें पुडिंग पर स्पिरिट डाला जाता है और उसे कुछ देर के लिए आग लगा दी जाती है। वीडियो में उनके साथ उनकी पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी हैं.