भारत

6 जिलों में CGHS खोलने की मंजूरी, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल को केंद्र की बड़ी राहत

6 जिलों में CGHS खोलने की मंजूरी, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल को केंद्र की बड़ी राहत

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब को केंद्र सरकार बड़ी राहत देने जा रही है। इन तीनों राज्यों के 6 जिलों में सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) खोलने की तैयारी शुरू कर दी है।

 

ब्यूरो : लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब को केंद्र सरकार बड़ी राहत देने जा रही है। इन तीनों राज्यों के 6 जिलों में सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय CGHS के डायरेक्टर की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन में चंडीगढ़ और दिल्ली के CGHS के संबंधित एडिशनल डायरेक्टरों को इन शहरों का दौरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

6 जिलों में CGHS खोलने की मंजूरी, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल को केंद्र की बड़ी राहत इन स्थानों पर CGHS वेलनेस सेंटर खोलने की व्यवहार्यता का पता लगाया जाए और शहरों में लाभार्थियों खासकर सेवारत और पेंशनभोगी दोनों की संभावित संख्या के बारे में डाटा एकत्र करने का निर्देश दिया गया है। यह भी कहा गया है कि इन जिलों के आस-पास के क्षेत्र और उपयुक्त आवास की उपलब्धता भी देखी जाए। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इस प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

गौरतलब है कि CGHS के तहत सरकारी और निजी अस्पतालों में OPD और इनडोर दोनों तरह के उपचार प्रदान किए जाते हैं। सरकारी और सूचीबद्ध नैदानिक केंद्रों पर स्वास्थ्य जांच की जा सकती है। पेंशनरों और अन्य नामित लाभार्थियों को सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों और नैदानिक सुविधाओं में कैशलेस सुविधा उपलब्ध है।

newsupdating

Recent Posts

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस, TVK की बढ़ी राजनीतिक ताकत

तमिलनाडु की राजनीति इस समय बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। अभिनेता से राजनेता…

3 hours ago

पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक बदलाव: शुभेंदु अधिकारी बनेंगे नए मुख्यमंत्री

पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी…

3 hours ago

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता तनाव: दुनिया की नजर मध्य पूर्व पर

अमेरिका-ईरान : मध्य पूर्व में एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति बनती दिखाई दे रही है।…

3 hours ago

भारत-पाकिस्तान तनाव फिर बढ़ा: सीमा और जल विवाद ने बढ़ाई चिंता

भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है। हाल के…

4 hours ago

आलिया भट्ट का इंटरनेशनल जलवा: हॉलीवुड और फैशन वर्ल्ड में बढ़ता दबदबा

आलिया भट्ट : भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री Alia Bhatt आज केवल बॉलीवुड तक…

1 day ago

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने किया अस्थायी सीजफायर का ऐलान, दुनिया की नजरें शांति प्रयासों पर

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध एक बार फिर वैश्विक चर्चा का केंद्र बन गया है।…

1 day ago