Yash will not play ‘Hanuman’ in the sequel of HanuMan’, केजीएफ स्टार अपनी इस फिल्म पर कर रहे हैं फोकस
नितेश तिवारी की रामायण में रावण के किरदार के बाद ऐसी खबरें आ रही थी कि केजीएफ एक्टर यश हनु मैन के सीक्वल जय हनुमान में हनुमान का किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि अब इस बारे में उनकी टीम ने एक बयान जारी किया है और सच बताया है। यश फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म पर फोकस कर रहे हैं।

वहीं, कुछ दिन पहले यश को लेकर यह खबर सामने आई थी कि वह लुगु सुपरहीरो फिल्म हनु मैन के सीक्वल में भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अब उनकी टीम ने अब इस पर अपना बयान दिया है।
Yash will not play ‘Hanuman’ प्रशांत वर्मा अपने दर्शकों को खुश करने के लिए कई नए प्रोजेक्ट्स लाने वाले हैं। प्रशांत के पास पहले से ही एक और सुपर हीरो प्रोजेक्ट है, जिसका नाम ‘अधीरा’ है। फिल्म में निर्माता डीवीवी दानय्या के बेटे कल्याण दसारी हैं। ‘अधीरा’ के बाद निर्देशक फिल्म ‘जय हनुमान’ बनाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म को लेकर अब एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस बार हनुमान का किरदार तेजा सज्जा नहीं, बल्कि केजीएफ स्टार यश निभाएंगे। बता दें कि, यह फिल्म ‘हनुमान’ का सीक्वल है।
नहीं निभाएंगे हनुमान का किरदार
टेल्ली चक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि हनु मैन के सीक्वल जय हनुमान के लिए मेकर्स ने हनुमान के रोल के लिए यश से संपर्क साधा है। हालांकि, अब न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, यश की टीम के एक सूत्र ने पुष्टि की है कि खबरें निराधार और झूठी हैं।
यश द्वारा हनुमान की भूमिका निभाने की अफवाहों के बारे में बोलते हुए, उनकी टीम के एक सूत्र ने बताया कि ‘रिपोर्ट में कोई सच्चाई नहीं है, वह ऐसी किसी भूमिका पर विचार नहीं कर रहे हैं। Yash will not play ‘Hanuman’ रॉकिंग स्टार यश अपनी प्रत्येक फिल्म में बहुत समय और विचार लगाते हैं और फिलहाल वह पूरी तरह से टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में व्यस्त हैं’।

बता दें कि यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ अगले साल 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज होगी। साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी इस फिल्म में यश के अपोजिट मुख्य भूमिका में दिखाई दे सकती हैं। यश के फैंस कन्नड़ के रॉकिंग स्टार की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक देखकर ही पहले ही काफी एक्साइटेड हैं और अब इस मूवी के आने का इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म ‘हनुमान’ के बारे में
‘हनुमान’ में तेजा सज्जा, अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार और विनय राय मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का आकड़ा पार कर चुकी है। तेलुगु भाषा की सुपरहीरो फिल्म को भी प्रशांत वर्मा ने लिखा है। अंजनाद्री के काल्पनिक गांव में स्थापित, हनुमान प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (पीवीसीयू) की शुरुआत का प्रतीक है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजा सज्जा अभिनीत फिल्म ‘हनुमान’ के सीक्वल का केजीएफ स्टार यश भी हिस्सा होंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में यश भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। Yash will not play ‘Hanuman’रिपोर्ट्स की मानें तो, यश भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए निर्माताओं की पहली पसंद हैं। बताया गया है कि निर्माताओं ने यश को फिल्म के पहले भाग में लेने का भी विचार किया गया था।

More Stories
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर चर्चा में
सलमान खान की ‘Battle of Galwan’: देशभक्ति, साहस और बलिदान की कहानी
फ़िल्म Vadh 2: एडवांस बुकिंग शुरू, संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की दमदार वापसी