लोकसभा चुनाव: भाजपा की 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी, कंगना रनौत को अवसर; कट गया वरुण गांधी का टिकट

0
5
लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव: भाजपा की 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी

बीजेपी की पांचवीं सूची में कुछ प्रमुख नेताओं के नाम कट गए हैं। उत्तर प्रदेश में वरूण गांधी, बिहार में अजय निषाद, झारखंड में तीन बार के सांसद पशुपति नाथ सिंह का टिकट कट गया है।

लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव के बारे में, भारतीय जनता पार्टी ने पांचवीं लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं। कुछ मंत्रियों और सांसदों का टिकट भी कट दिया गया है। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, अश्विनी चौबे के टिकट भी काट लिए गए हैं। साथ ही, पार्टी ने वरूण गांधी को भी टिकट दिया है। कुछ सीटों पर उम्मीदवारों में भी बदलाव किया गया है। झारखंड की दुमका सीट पर पहले उम्मीदवार सुनील सोरेन के बजाय सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है।

लोकसभा चुनाव: चेहरे जिन्हें बीजेपी ने दिया टिकट

भारतीय जनता पार्टी की पांचवीं लिस्ट में पार्टी ने बिहार के बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का ऐलान किया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव को पाटलीपुत्रा और रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्वी चंपारण से पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को भी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के पुत्र और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को नवादा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। नित्यानंद राय उजियारपुर से चुनाव लड़ेंगे।

लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव: यूपी में किसे टिकट मिला?

बीजेपी ने यूपी के 13 और प्रत्याशियों के नामों का घोषणा किया है। पहले 51 और अब 13 मिलाकर कुल 64 नाम घोषित हो गए हैं। सहयोगियों को सीटें देने के बाद, बीजेपी ख़ुद 75 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बरेली से वरिष्ठ नेता संतोष गंगवार की जगह छत्रपाल गंगवार को टिकट मिला है। बाराबंकी से वीडियो वाइरल होने के बाद, नए प्रत्याशी को मौका दिया गया है। बदायूं से संघमित्रा मौर्या का भी टिकट कट गया है। हाथरस से मौजूदा सांसद राजवीर सिंह की जगह अनूप वाल्मीकि को टिकट बीजेपी की तरफ से दिया गया है।

लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव: के सुरेंद्रन राहुल गांधी के खिलाफ उम्मीदवार होंगे

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड़ सीट से भाजपा ने केरल इकाई के पूर्व अध्यक्ष को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा अब तक 291 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। इनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल और तेलंगाना समेत अन्य राज्यों के उम्मीदवार शामिल हैं। भोजपुरी गायक पवन सिंह सहित घोषित उम्मीदवारों में से तीन ने विवाद होने के बाद अपने नाम वापस ले लिए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!