February 4, 2026
CM केजरीवाल

CM केजरीवाल जेल में तीन पुस्तकों को पढ़ना चाहते हैं, जानें कोर्ट से किन-किन चीजों की मांगी अनुमति।

CM केजरीवाल जेल में तीन पुस्तकों को पढ़ना चाहते हैं

CM केजरीवाल: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जिन तीन पुस्तकों को पढ़ने की अनुमति मांगी है, उनमें भगवद्गीता, रामायण, और ‘हाउ प्राइम मिनिस्टर्स डिसाइड’ नामक पुस्तक शामिल है। केजरीवाल ने आज ईडी कस्टडी की अवधि समाप्त होने के बाद कोर्ट में पेश होकर धार्मिक लॉकेट और कुछ पुस्तकों को जेल में ले जाने की अनुमति मांगी।

CM केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल में रहते समय तीन किताबें पढ़ने की मांग की है, लेकिन उन्हें अभी तक अनुमति नहीं मिली है। पहले से, न्यायिक हिरासत में केजरीवाल को 15 दिनों के लिए भेज दिया गया है।

सीएम केजरीवाल ने जिन तीन किताबों की मांग की है, उनमें भगवद्गीता, रामायण, और नीरजा चौधरी द्वारा लिखी गई ‘हाऊ प्राइमिनिटर्स डिसाइड’ किताब शामिल है। आज, केजरीवाल ने ईडी कस्टडी की समाप्ति के बाद कोर्ट में पेश होकर धार्मिक लॉकेट के साथ कुछ किताबें जेल में ले जाने की अनुमति मांगी है|

ये चीजें कोर्ट से मांगी गई हैं

सीएम केजरीवाल ने कोर्ट से यह बताया कि उन्हें जेल में रहते समय स्पेशल डाइट, दवाएं और तीन किताबें चाहिए। साथ ही, उन्होंने धार्मिक लॉकेट भी मांगी है, जिसे वह पहनेंगे। उन्होंने जेल में मेज और कुर्सियों की भी मांग की है। लेकिन अभी कोर्ट ने इन मांगों की अनुमति नहीं दी है।

CM केजरीवाल

CM केजरीवाल: ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था और उन्हें 22 मार्च को कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें तत्काल ईडी कस्टडी में भेज दिया गया था, जो 28 मार्च तक चली। बाद में उन्हें 28 मार्च को कोर्ट में लाया गया, जहां उनकी चार दिन की रिमांड बढ़ा दी गई। अब उनके खिलाफ सीबीआई के द्वारा भी रिमांड की मांग होने के संभावना है। अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जहां वे तिहाड़ जेल में रहेंगे।