पंजाब

Farmers Protest: किसानों के भारत बंद के समर्थन में आई कांग्रेस, कहा- सरकार चंदा दाताओं का करती है सम्मान

Farmers Protest: किसानों के भारत बंद के समर्थन में आई कांग्रेस, कहा- सरकार चंदा दाताओं का करती है सम्मान

एमएसपी पर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर निकले किसानों ने हरियाणा सीमा से सटे पंजाब के शंभू बार्डर पर मोर्चा लगा लिया है। किसान नेताओं ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार से बातचीत तक वे आगे नहीं बढ़ेंगे।

किसानों ने बुधवार को दूसरे दिन भी जमकर उपद्रव किया, लेकिन हरियाणा ने अपनी सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया। इस बीच, भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने पंजाब भर में गुरुवार को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक रेल ट्रैक जाम करने की घोषणा की है।

Farmers Protest: भारत बंद का समर्थन करेगी कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, “किसान संगठनों ने जो भारत बंद का एलान किया है हम उसका समर्थन कर रहे हैं। कल सासाराम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी किसानों के साथ मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा,”किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। सड़कों में कीलें लगा दी गई हैं। जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किसानों के खिलाफ किया जा रहा है ये निंदनीय है। किसान देश और समाज की रीढ़ की हड्डी हैं वे अन्नदाता हैं। ये सरकार चंदा दाताओं का सम्मान करती है अन्नदाता का नहीं।”

Farmers Protest : शांतिपूर्व विरोध प्रदर्शन की मिले अनुमति

 किसान नेता सरवन सिंह पंढेर की सरकार से मांग कि किसानों को शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी जाए।

Farmers Protest : भारतीय किसान संघ ने आंदोलन से किया किनारा

पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच को राजनीति से प्रेरित बताते हुए भारतीय किसान संघ ने इससे किनारा कर लिया है। साथ ही, किसानों के प्रति समाज में नकारात्मक भाव पैदा नहीं करने की अपील की है।

स्पष्ट किया कि किसानों के नाम पर हिंसा, अराजकता और राष्ट्रीय संपति का नुकसान होने से समाज में उनके प्रति नकारात्मक भाव जन्म लेगा। इसका खमियाजा संघर्षरत किसानों को चुकाना पड़ता है, इसलिए हिंसक आंदोलन का समर्थन नहीं किया जा सकता।

Farmers Protest: सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षाबलों का कड़ा पेहरा

पंजाब और हरियाणा से किसानों के दिल्ली चलो मार्च को लेकर राष्ट्रीय राजधानी के बॉडरों पर सुरक्षा बलों का सख्त पहरा है। सीमाओं पर मजबूत किलेबंदी की गई है। इस कड़ी में सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा के सबसे ज्यादा इंतजाम किए गए। साथ ही टिकरी बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

Farmers Protest: जल्दबाजी में नहीं बन सकता कानून: अर्जुन मुंडा

 कृषि मंत्री मुंडा ने कहा था कि जल्दबाजी में एमएसपी पर कानूनी नहीं बनाया जा सकता है। बातचीत के जरिए समस्याओं को सुलझा लिया जाएगा।

Farmers Protest : चंडीगढ़ में आज किसान संगठन और केंद्रीय मंत्री के बीच बातचीत

 केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच आज तीसरे दौर की बैठक होने वाली है। यह वार्ता चंडीगढ़ में होने वाली है। सरकार की ओर से पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा किसानों से बातचीत करेंगे।

Farmers Protest : हम सकारत्मक मूड में सरकार से करेंगे बातचीत: किसान नेता

 पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा, .हम आज पूरी तरह से सकारात्मक मूड में बैठक में शामिल होने जा रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा। सरकार को हमारी आवाज सुननी पड़ेगी वरना जो होगा ठीक नहीं होगा।

Farmers Protest: प्रधानमंत्री मोदी से बात करना चाहते किसान नेता

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर का कहना है, आज हमारी मंत्रियों के साथ बैठक है और हम चाहते हैं कि पीएम मोदी उनसे बातचीत करें ताकि हम अपनी मांगों के समाधान तक पहुंच सकें. दिल्ली में शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

Farmers Protest: किसान आंदोलन का आज तीसरा दिन

 किसान आंदोलन (दिल्ली चलो 2.0) का आज तीसरा दिन है। आज किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्री के बीच बातचीत होगी। किसानों अपनी मांग को लेकर सरकार से बात करेंगे। अगर बात नहीं बनी तो किसान आंदोलन और भी तीव्र होने की आशंका है।

Read More

2024 Farmers Demand : जानिए वो किसानों की मांगें क्या हैं, जिनके बारे में बड़ा आक्रोश हो रहा है।

newsupdating

Recent Posts

NEET परीक्षा मामले पर केंद्र सरकार सख्त, पेपर लीक पर होगी बड़ी कार्रवाई

NEET : शिक्षा मंत्री के आवास पर हुई अहम बैठक देशभर में चर्चा का विषय…

6 hours ago

पीएम मोदी की 5 देशों की बड़ी विदेश यात्रा शुरू, व्यापार और रक्षा समझौतों पर दुनिया की नजर

पीएम मोदी : भारत की वैश्विक रणनीति को मिलेगा नया विस्तार भारत के प्रधानमंत्री Narendra…

6 hours ago

विराट कोहली का धमाका, RCB ने KKR को 6 विकेट से हराया

विराट कोहली : आईपीएल 2026 में 13 मई की रात क्रिकेट फैंस को एक शानदार मुकाबला…

1 day ago

शेयर बाजार और भारतीय अर्थव्यवस्था में नई उम्मीद, GDP ग्रोथ 7.4% तक पहुंचने की संभावना

शेयर बाजार : भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक बार फिर सकारात्मक संकेत देखने को…

1 day ago

Varun Dhawan और Mrunal Thakur की फिल्म “Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai” को लेकर बड़ा अपडेट

बॉलीवुड अभिनेता Varun Dhawan और अभिनेत्री Mrunal Thakur की आने वाली फिल्म “Hai Jawani Toh…

2 days ago