हरियाणा

INLD के हरियाणा चीफ नफे सिंह की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने की 40-50 राउंड फायरिंग

INLD के हरियाणा चीफ नफे सिंह

हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वह अपनी कार में थे जब हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. हमले में पूर्व विधायक के एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई. इस दुर्भाग्यपूर्ण हमले के पीछे का कारण अभी तक अज्ञात है। इस घटना से लोगों में गहरा दुःख और आक्रोश है।

HIGHLIGHTS:

  1. नफे सिंह की हत्या के प्रति दुःख
  2. भूपिंदर सिंह हुड्डा का बयान
  3. सुशील गुप्ता का सवाल
  4. कानून व्यवस्था का संकट
  5. सुरक्षा की चिंता

हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वह अपनी कार में थे जब हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पूर्व विधायक नफे सिंह फॉर्चूनर कार में सवार थे. कहा जा रहा है कि कि कम से कम 40-50 राउंड फायरिंग की गई है.

इंडियन नेशनल लोक दल के एक प्रवक्ता ने बताया कि नफे सिंह राठी को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. पार्टी के प्रवक्ता अमनदीप ने कहा कि सरकार से उनके लिए सुरक्षा मांगी जा रही थी लेकिन सुरक्षा नहीं मिली. उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर पहले भी छिटपुट हमले हुए हैं. झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने बताया कि पुलिस को गोलियां चलने की जानकारी मिली थी. उन्होंने कहा कि सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

चीफ नफे सिंह: हमले में नफे सिंह राठी और सुरक्षाकर्मी की मौत

हमले के बाद दो बार के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी और अन्य घायलों को ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर मनीष शर्मा ने बताया कि चार घायलों को अस्पताल में लाया गया था. घायलों में दो लोगों को काफी ज्यादा खून बह गया और उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी. दो घायलों का आईसीयू में इलाज चल रहा है. उनके कंधे और जांघों पर गोलियां लगी हैं. मरने वालों में पूर्व विधायक नफे सिंह और उनके सुरक्षाकर्मी जय किशन शामिल हैं.

चीफ नफे सिंह: हमलावरों ने की 40-50 राउंड

बताया जा रहा है कि नफे सिंह राठी अपनी फॉर्चूनर कार में सवार थे. इसी दौरान आई-10 कार में सवार होकर कुछ हमलावर उनका पीछा कर रहे थे. जब नफे सिंह की गाड़ी बराही फाटक के पास पहुंची तो उन्होंनी पूर्व विधायक पर गोलियां बरसा दीं. कहा जा रहा है कि हमलावरों ने कम से कम 40-50 राउंड फायरिंग की. सामने आई तस्वीरों में देखा गया कि कार का पूरा शीशा टूटा हुआ है और गाड़ी पर गोलियां के निशान हैं. यह हमला बहुत ही घातक और दुर्भाग्यपूर्ण था, जिससे लोगों में गहरा आक्रोश और चिंता है।

चीफ नफे सिंह: ‘कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है’

कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने नफे सिंह की हत्या पर कहा, “हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी जी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।”

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने भी राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुका है। यह घटना उस संदेश को देती है कि हमें कानून और क्रिमिनल राजनीति की मौजूदगी का खुलकर सामना करना होगा। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से प्रदेशवासियों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता हो रही है।

Read More

Kaushambi Blast: कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, छह लोगों की मौत की आशंका; राहत और बचाव कार्य जारी

Admin@newsupdating

Recent Posts

नई शिक्षा नीति 2026: डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के बड़े फैसले

भारत में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार…

5 hours ago

रूस-यूक्रेन संघर्ष 2026: ताज़ा स्थिति, कारण और वैश्विक प्रभाव

रूस-यूक्रेन युद्ध आज भी दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक घटनाओं में से एक…

5 hours ago

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर चर्चा में

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की जोड़ी फिर सुर्खियों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा…

2 days ago

दिल्ली में 21,000 करोड़ की बड़ी योजना: जलभराव से मिलेगी राहत

  भारत की राजधानी दिल्ली हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या…

2 days ago

तेल की कीमतों में उछाल 2026: जानिए कारण, असर और भविष्य की संभावनाएं

तेल कीमतों में तेजी: क्या है वजह? मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक…

3 days ago

तमिलनाडु एंटी-हिंदी आंदोलन में मौत: जानिए पूरा मामला, कारण और राजनीतिक असर

 घटना क्या है? तमिलनाडु में हाल ही में एंटी-हिंदी आंदोलन के दौरान एक दुखद घटना…

3 days ago