Tomato Soup Recipe in Hindi: टमाटर सूप सभी सूप में सबसे लोकप्रिय व पौष्टिक सूप है जब भी कभी सर्दियों के दिनों में सूप पीने का मन होता है तो सबसे पहले टमाटर सूप पीने का मन होता है यूँ तो ये सूप आसानी से बाहर उपलब्ध हो जाते है परन्तु ऐसे सूप सेहत का कोई लाभ तो नहीं देते, ये सूप कई दिनों बंद रहते है व फ्रेश भी नहीं होते है जिससे हमारी सेहत खराब होने की संभावना भी होती है तब ऐसी स्तिथि में घर का बना हुआ फ्रेश Tomato Soup Recipe स्वाद में तो अच्छा होता ही है साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
Tomato Soup Recipe में पौष्टिक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है व घर के बने टमाटर सूप में एक अलग ही स्वाद होता है इस रेसिपी में टमाटर का अधिक उपयोग किया गया है जो की रसोई में आसानी से प्राप्त हो जाते है Tomato Soup Recipe में टमाटर को उबाल कर व अन्य मसालों का उपयोग करके सूप को तैयार किया जाता है, तो आइये हम सीधा चलते है Tomato Soup Recipe बनाने की ओर।
Tomato Soup Recipe बनाने के लिए उपयोग में लायी जाने वाली समाग्री को नीचे लिस्ट किया गया है आप इसे अपनी आवश्यकतानुसार कम ज्यादा कर सकते है।
Tomato Soup Recipe बनाने में आपको कुल 20 से 25 मिनिट का समय लगेगा, इसमें टमाटर को उबाल कर पीस कर टमाटर का एक गाढ़ा टेक्सचर बनाया जाता है फिर उसमे लहसुन, अदरक का तड़का लगाया जाता है टमाटर सूप बनाने के लिए नीचे विस्तार से स्टेप बाय स्टेप पॉइंट्स बताये गए है आप इन्हे फॉलो करते हुए घर पर आसानी से टमाटर सूप बना सकते है।
एक कढ़ाई लें उसमे 2 चम्मच तेल डाल कर गर्म करें अब इसमें 1 तेज पत्ता, 1 बड़ी इलायची, 6 से 7 लहसुन की कलियाँ, 1 इंच अदरक, 2 हरी मिर्च, 1 रफली कटी हुयी प्याज व आधा चुकंदर इसमें डाल दें, व सभी को धीमे आंच पर 5 मिनिट तक पकाएं, प्याज हल्की गल जाने के बाद इसमें 5 से 6 रफली कटे हुए टमाटर,आधा कप धनिया पत्ते, स्वादानुसार नमक व 1 चम्मच लाल मिर्च मिर्च पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिलाये दें
अब तेज आंच पर इसे 2 से 3 मिनिट तक पकाएं अब इसमें 1 चम्मच धनिया, आधा चम्मच जीरा पाउडर व 1 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर डाल कर मिलाएं, अब इसमें जरूरत अनुसार गर्म पानी मिलाये (पानी की मात्रा 500ml तक होनी चाहिए) व इसे ढक कर 20 से 25 मिनिट तक धीमी आंच पर पकने दें, अब गैस बंद कर दें व मिश्रण को ठंडा होने दें।
अब मिश्रण में से तेज पत्ता को निकाल कर हटा दें व बचे हुए इस मिश्रण को एक जार में डालकर तोड़ अपनी डालकर अच्छी तरह पीस लें,
अब इस पीसे हुए मिश्रण को छननी की सहायता से एक बर्तन के अंदर छान लें। अब इस मिश्रण को एक कढ़ाई डाल कर गर्म करें व इसे पतला करने के लिए इसमें गर्म पानी मिला दें आप जितना पतला टमाटर सूप बनाना चाहते है उतना पानी मिला दीजिये,
अब इसमें 2 चम्मच टोमैटो कैचप, 1 चुटकी चाट मसाला, 2 चम्मच शक्कर डाल कर सभी को अच्छी तरह मिला लें गैस की आंच को तेज रखे, कुछ ही मिंटो में इसमें उबाल आना सुरु हो जायेगा अब इसमें 1 चम्मच बटर डाल दें व नमक टेस्ट करते हुए नमक की मात्रा को बैलेंस कर लें व गैस बंद कर दें।
Yummy Tomato Soup Recipe बनकर तैयार है आप इसे गिलास में लेते हुए गरमा गर्म पी सकते है एवं बच्चो और बड़ो को सर्व कर सकते है
हम उम्मीद करते है आपको यह रेसिपी अवश्य पसंद आई होगी एवं यदि आप भी टमाटर सूप बनाना चाहते है तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करते हुए, स्वादिष्ट टमाटर सूप बना सकते है यह सूप बेहद स्वादिष्ट व सेहत के लिए लाभ दायक होता है तो यदि आपने टमाटर सूप घर पर नहीं बनाया है तो इसे 1 बार घर पर अवश्य ट्राई करें।
यह भी पढ़े
भारत-अमेरिका भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में फाइनल हुई ट्रेड डील को दोनों…
गोल्ड-सिल्वर आज के दिन सोना और चांदी के बाजार में एक बार फिर हलचल देखने…
‘The Kerala Story 2’ बॉलीवुड में जब भी किसी विवादित लेकिन प्रभावशाली फिल्म का सीक्वल…
NDA संसदीय दल नई दिल्ली में आयोजित NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) संसदीय दल की बैठक…
उत्तर भारत उत्तर भारत में इन दिनों मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली…
SpaceX एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी SpaceX ने एक बार फिर टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष विज्ञान…