February 4, 2026
एथर रिज़्टा

एथर रिज़्टा Source: Twitter

एथर रिज़्टा 160 किमी की रेंज के साथ लॉन्च, 1.10 लाख कीमत से शुरू

एथर रिज़्टा: बेंगलुरु में स्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता एथर एनर्जी ने अपना नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर रिज्टा लॉन्च किया है। कंपनी ने आज (6 अप्रैल) बेंगलुरु में आयोजित कम्युनिटी डे इवेंट के अवसर पर इस स्कूटर का उद्घाटन किया है। एथर रिज्टा कंपनी की 450 सीरीज के बाद एक नए डिज़ाइन वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कंपनी का दावा है कि यह फूल चार्ज होने पर 160km तक चल सकता है।

एथर का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में सबसे बड़ी सीट और सबसे अधिक बूट स्पेस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। स्कूटर में कुल 56 लीटर का बूट स्पेस होगा। इसमें सीट के नीचे 34 लीटर और फ्रंट फ्रंक में 22 लीटर का बूट स्पेस शामिल है। इसके अलावा, कंपनी ने नया हेलो हेलमेट पेश किया है, जिसमें वॉइस कमांड जैसे फीचर काम करते हैं।

एथर रिज़्टा
एथर रिज़्टा Source: Twitter

एथर रिज़्टा: 1.10 लाख रुपए एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत

एथर रिज्टा को 2 वेरिएंट और 3 बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध किया गया है। इसमें RiztaS (2.9 kWh बैटरी), RiztaZ (2.9 kWh बैटरी) और RiztaZ (3.7 kWh बैटरी) शामिल हैं। रिज्टा की कीमत 1,09,999 से शुरू होती है (एक्स-शोरूम बेंगलुरु)। वहीं, टॉप वेरिएंट की कीमत 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम बेंगलुरु) है।

एथर रिज्टा S 3 मोनोटोन रंगों में उपलब्ध है। वहीं, रिज्टा Z में 7 कलर विकल्प हैं, जिसमें 3 मोनोटोन और 4 ड्यूल टोन कलर शामिल हैं। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू कर दी है। उपभोक्ता 999 रुपये देकर आधिकारिक वेबसाइट पर इसे बुक कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि स्कूटर की डिलीवरी 24 जुलाई से शुरू होगी। यह ई-स्कूटर ओला S1 प्रो, TVS आईक्यूब और बजाज चेतक के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा।

एथर रिज्टा 5 साल की वॉरंटी के साथ आता है। इसमें ‘एथर बैटरी प्रोटेक्ट’ के जरिए 5 साल/60,000 किलोमीटर तक बैटरी वारंटी शामिल है। इस वारंटी प्रोग्राम में सिर्फ बैटरी की खराबी पर ही वारंटी नहीं मिलती है, बल्कि 5 साल के बाद भी कम से कम 70% हेल्थ बची रहने पर बैटरी की वारंटी भी होती है।

एथर रिज्टा
एथर रिज्टा Source: Twitter

ट्रेडिशनल स्कूटरों से ज्यादा मॉडर्न है एथर रिज़्टा

एथर एनर्जी के को-फाउंडर और CEO, तरुण मेहता ने कहा, ‘यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय परिवारों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन और इंजीनियर किया गया है। इसमें कंफर्ट, सुरक्षा और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी जैसे विशेषताओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। हमारा यह मानना है कि रिज्टा अपनी इन्हीं विशेषताओं के कारण पारंपरिक स्कूटरों की तुलना में अधिक आधुनिक है।’

एथर रिज़्टा : डिजाइन और हार्डवेयर

एथर रिज्टा के डिजाइन के बारे में बात करें तो, इसमें एप्रेन में LED इंडिकेटर्स के साथ LED लाइट सेटअप है। इसमें हैंडल में कोई लाइट नहीं है, बल्कि एप्रेन में दी गई लाइट को ही लेफ्ट और राइट में घुमाया गया है जो कि बेहतर विजीबिलिटी को बढ़ाता है।

फ्रंट में एथर की ब्रांडिंग है और इसमें जॉयस्टिक की तरह के बटन हैं। यहाँ लेफ्ट, राइट, अप और डाउन के बटन हैं। स्कूटर में 7-इंच टचस्क्रीन भी है, जिसमें नेविगेशन और कई स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स हैं।

स्कूटर के रियर में ग्रैब-रेल पर एक छोटा बैक रेस्ट है। नीचे LED DRLs जैसे लाइट दी गई है। नीचे एथर की बेजिंग है और स्कूटर के साइड पर पीछे बैठने वाले के लिए फुटरेस्ट भी दिया गया है।

कंफर्ट राइडिंग के लिए स्कूटर में फ्रंट में डुअल टेलीस्कोपिक सस्पेंशन है। रियर में मोनोशॉक एब्जॉर्बर है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक हैं। स्कूटर में दो राइडिंग मोड्स – जिप और स्मार्ट ईको हैं। इसके अलावा, 450 सीरीज की तरह मैजिक ट्विस्ट, ऑटोहोल्ड और रिवर्स मोड जैसे राइड असिस्ट फीचर्स भी रिज्टा में हैं।

एथर रिज्टा
एथर रिज्टा Source: Twitter

एथर रिज्टा : फीचर्स

स्कूटर के अंडरसाइड स्टोरेज में 18W के पावर आउटपुट के साथ एक मल्टी-पर्पज चार्जर भी लगाया जा सकता है, जो फोन, टैबलेट, पोर्टेबल स्पीकर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्ज कर सकता है।

एथर ने रिज्टा में स्कूटर को फिसलने से बचाने के लिए स्किड कंट्रोल फीचर पेश किया है। यह एथर का एक प्रोप्राइटरी ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम है, जो कम फ्रिक्शन वाली सतहों जैसे कि रेत, बजरी, पानी या तेल वाली सतह पर एक्सेलरेशन के दौरान होने वाले ट्रैक्शन के नुकसान को कम करने के लिए मोटर टॉर्क को कंट्रोल करता है।

इसके अलावा, इसमें फॉलसेफ, इमर्जेंसी स्टॉप सिग्नल (ESS), शेयर लाइव लोकेशन, थीफ्ट एंड टो डिटेक्ट और फाइंड माई स्कूटर जैसे फीचर्स भी हैं, जो एथर 450 सीरीज के स्कूटरों में भी हैं।