भारती सिंह नहीं होंगी “द ग्रेट कपिल शर्मा शो” नए सीजन का हिस्सा
भारती सिंह ने बताया है कि वह ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का हिस्सा क्यों नही हैं। भारती सिंह ने कपिल शर्मा के साथ उनके शो के कई सीजन में काम किया था। भारती ने बताया कि उनका कपिल के साथ आने का अभी कोई प्लान नहीं है। ऐसा क्यों है, इसकी वजह भी बताई है।

हाइलाइट्स
- भारती सिंह ने बताया है कि वह ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का हिस्सा क्यों नही हैं
- भारती सिंह ने कपिल शर्मा के साथ उनके शो के कई सीजन में काम किया था
- भारती ने बताया कि उनका कपिल के साथ जुड़ने का अभी कोई प्लान नहीं है
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नए रूप और कलेवर में OTT प्लेटफ़ॉर्म नेटफ्लिक्स पर लौटा है। इस बार, शो की लगभग पूरी कोर टीम साथ है, लेकिन भारती सिंह इसमें शामिल नहीं हैं। भारती कपिल शर्मा के शो में उनकी बुआ के रोल में नजर आ रही थीं, और उन्होंने शो में कई और किरदार निभाए थे। पर नए सीजन में उनकी अभी तक कोई भूमिका नहीं है। वहीं, सुनील ग्रोवर ने नए सीजन से कई साल बाद शो में वापसी की है। क्या भारती और कपिल शर्मा के बीच कुछ खटपट हो गई है? क्यों वह इस बार ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का हिस्सा नहीं हैं? भारती ने हाल ही में इसका जवाब दिया है।

The Great Indian Kapil Show में कपिल के साथ कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह, राजीव ठाकुर, और कीकू शारदा भी होते हैं। हाल ही में मेकर्स ने एक नया प्रोमो भी जारी किया, जिसमें यही कलाकार दिखाई दिए। लेकिन न तो भारती सिंग नजर आईं और न ही चंदू चायवाला, अर्थात चंदन प्रभाकर।



More Stories
Bollywood News Today 2026: सलमान, शाहरुख, रणबीर और आलिया की बड़ी खबरें
तारा सुतारिया का Cannes 2026 डेब्यू: बॉलीवुड से इंटरनेशनल मंच तक का सफर
एवलिन शर्मा का तलाक: 5 साल बाद टूटा रिश्ता, 2 बच्चे भी शामिल