विराट ने आगे कहा, ‘ब्रेक के बाद घर लौटने और मैदान पर उतरने पर फैंस के शोर से मैं चौंक गया। पिछले 2 महीनों की शांति में इस आदत को मैं पूरी तरह से भूलने लगा था, लेकिन वापस आने पर समझा कि यह अनुभव भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।’

ऑरेंज कैप के लिए नहीं खेल रहा
हर्षा भोगले ने विराट को टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर बनने पर ऑरेंज कैप दी। उन्होंने कहा कि यह कैप आप पर अच्छी लगती है, इसे पहने रखें। विराट ने इस पर कहा, “मैं अब कैप, अचीवमेंट और आंकड़ों के लिए नहीं खेल रहा हूँ। मेरे लिए यह एक मौका है कि RCB और फिर टीम इंडिया के लिए बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करूं। मैं फैंस को भी वादा करता हूं कि आने वाले समय में भी इसी तरह प्रदर्शन करता रहूंगा।”
विराट ने लिया था क्रिकेट से 2 महीने का ब्रेक
विराट ने इस साल जनवरी, फरवरी और मार्च के बीच 2 महीनों तक क्रिकेट से दूर रहा। वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए पत्नी और परिवार के साथ विदेश गए थे। 15 फरवरी को उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ, जिसके बारे में विराट ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज नहीं खेली, जिसे भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 4-1 से जीता।
विराट ने IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से वापसी की। इसमें उन्होंने 20 गेंदों पर केवल 21 रन बना सके, जिससे टीम को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन दूसरे मैच में जीत के साथ RCB ने 17वें सीजन में 2 महत्वपूर्ण पॉइंट्स हासिल कर लिए।
More Stories
IPL 2026 Final: RCB ने GT को हराकर जीती ट्रॉफी, विराट कोहली बने हीरो
IPL 2026 फाइनल: गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खिताबी जंग, कौन बनेगा चैंपियन?
RR vs SRH IPL 2026 : वैभव सूर्यवंशी का तूफान, राजस्थान रॉयल्स ने रचा इतिहास