हरियाणा

महेंद्रगढ़: प्रिंसिपल की लापरवाही आई सामने, ड्राइवर के शराब पीकर drive पर नहीं लिया कोई एक्शन, बच्चों को देनी पड़ी जान

महेंद्रगढ़: प्रिंसिपल की लापरवाही आई सामने

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में हुए स्कूल बस हादसे में पुलिस ने कठोर कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने स्कूल की प्रिंसिपल को हिरासत में लिया है।

हाइलाइट्स

  • स्कूल बस हादसे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल को हिरासत में लिया
  • प्रिंसिपल दीप्ती राव पर लग रहे ये आरोप

महेंद्रगढ़: प्रिंसिपल की लापरवाही आई सामने

महेंद्रगढ़, हरियाणा में हुए स्कूल बस हादसे के बाद सरकार अब एक्शन मोड में है। सीएम नायब सैनी ने पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी निर्देशों के बाद, पुलिस ने स्कूल की प्रिंसिपल दीप्ति राव को हिरासत में लिया है। अब पुलिस प्रिंसिपल से पूछताछ करेगी कि छुट्टी के दिनों में स्कूल क्यों खुला था? ऐसे नशेड़ी ड्राइवर को क्यों नियुक्त किया गया था? ये सभी सवाल प्रिंसिपल से पूछे जाएंगे। इस मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपी बस ड्राइवर ने पहले भी नशे में होकर बस चलाई थी।

सूचना के अनुसार, एक खेड़ी गांव में ग्रामीणों ने इस बस के ड्राइवर को रोका था। उस समय भी उस ड्राइवर ने नशे की हालत में बस चलाई थी। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत स्कूल की प्रिंसिपल से की थी। हालांकि उस समय, स्कूल की प्रिंसिपल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि अब वह ड्राइवर जाने दें, उसे हटा दिया जाएगा। लेकिन प्रिंसिपल ने ऐसा नहीं किया। यदि प्रिंसिपल ने उस समय ड्राइवर को हटा दिया होता, तो आज यह हादसा नहीं होता।

परिवहन मंत्री ने जांच के आदेश दिए महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसे पर हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने बताया कि एक उच्च स्तरीय समिति घटना की जांच करेगी। स्कूल के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। मार्च में अधूरे कागजात के कारण इस स्कूल बस पर 15,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इस मामले में स्कूल की लापरवाही स्पष्ट है। मैंने राज्य में सभी स्कूली वाहनों का फिटनेस परीक्षण कराने का निर्देश दिए हैं। इस हादसे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से मैं बहुत आहत हूं। मेरी संवेदनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है। स्थानीय प्रशासन घायलों की देखभाल के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। हादसे की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Admin@newsupdating

Recent Posts

नई शिक्षा नीति 2026: डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के बड़े फैसले

भारत में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार…

3 days ago

रूस-यूक्रेन संघर्ष 2026: ताज़ा स्थिति, कारण और वैश्विक प्रभाव

रूस-यूक्रेन युद्ध आज भी दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक घटनाओं में से एक…

3 days ago

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिर चर्चा में

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की जोड़ी फिर सुर्खियों में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा…

5 days ago

दिल्ली में 21,000 करोड़ की बड़ी योजना: जलभराव से मिलेगी राहत

  भारत की राजधानी दिल्ली हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या…

5 days ago

तेल की कीमतों में उछाल 2026: जानिए कारण, असर और भविष्य की संभावनाएं

तेल कीमतों में तेजी: क्या है वजह? मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का सीधा असर वैश्विक…

6 days ago

तमिलनाडु एंटी-हिंदी आंदोलन में मौत: जानिए पूरा मामला, कारण और राजनीतिक असर

 घटना क्या है? तमिलनाडु में हाल ही में एंटी-हिंदी आंदोलन के दौरान एक दुखद घटना…

6 days ago