रणजी ट्रॉफी
मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्रॉफी 2023-24 का खिताब अपने नाम किया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई ने विदर्भ को 169 रनों से पराजित किया। मुंबई ने अपने रिकॉर्ड 42वें रणजी ट्रॉफी खिताब को हासिल किया है। वहीं, विदर्भ का तीसरी बार का खिताब जीतने का सपना टूट गया। मुंबई ने 8 साल बाद खिताब जीता है। आखिरी बार, 2015-16 सीजन में सौराष्ट्र को हराकर, वह ट्रॉफी अपने नाम की थी।