आगरा में निकाह के 3 महीने बाद पत्नी की हत्या, मोबाइल विवाद बना मौत की वजह
Spider-Man: Brand New Day Box Office Collection Day 4: भारत में 300 करोड़ की ऐतिहासिक कमाई, टूटे कई बड़े रिकॉर्ड
मेरठ हनीट्रैप गैंग का खुलासा: लड़की बनकर चैट, फर्जी पुलिस बनकर करते थे ब्लैकमे
US-ईरान जंग खत्म होने वाली? ट्रंप का बड़ा दावा, टले अमेरिकी हमले
JAAC पर बैन के बाद पाकिस्तान पर बढ़ा वैश्विक दबाव, शहबाज शरीफ सरकार घिरी
Table of Contents
Toggleआज दोपहर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी, सुनीता केजरीवाल, एक प्रेस बयान जारी करेंगी। उनकी मुलाकात रोज़ाना होती है, खासकर जब से केजरीवाल ईडी की हिरासत में गए हैं। इसे देखते हुए, लोगों की उम्मीद है कि वह कोई महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगी।

सूचना के लिए बता दें कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल उनसे मिलने सोमवार को भी ईडी दफ्तर पहुंचीं। इससे पहले रविवार को भी उन्होंने मुलाकात की थी।
पीएमएलए मामलों में विशेष अदालत ने केजरीवाल के वकीलों के अलावा उनकी पत्नी सुनीता और केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को हर दिन शाम 6-7 के बीच आधे घंटे के लिए उनसे मिलने की अनुमति दी गई थी।
सीएम का पहला संदेश पत्नी सुनीता द्वारा दिया गया था

पहले अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने का संदेश अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के माध्यम से ही जनता को पहुंचाया था। उन्होंने इस संदेश में जल्द ही जेल से रिहाई का आश्वासन दिया था और दिल्ली सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया था।
उन्होंने अपना संदेश देने के लिए किसी अन्य नेता की बजाय अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल का चयन किया, जिससे यह सुझाव मिलता है कि यदि अरविंद केजरीवाल को जेल जाने के कारण इस्तीफा देना पड़ता है, तो मुख्यमंत्री पद के लिए सुनीता केजरीवाल ही उनकी पहली पसंद हो सकती हैं।
More Stories
कर्नाटक राजनीति में बड़ा बदलाव: सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार बन सकते हैं नए मुख्यमंत्री
तमिलनाडु एंटी-हिंदी आंदोलन में मौत: जानिए पूरा मामला, कारण और राजनीतिक असर
राजस्थान में UGC नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन: जानिए पूरा मामला