February 4, 2026
बदायूं मामला

बदायूं मामला: पुलिस के इस कदम से नाराज आयुष और अहान के पिता ने खुदकुशी की कोशिश की, जिसकी वजह चौंकानेवाली है।

बदायूं मामला

बदायूं मामला: 21 मार्च को बदायूं की बाबा कॉलोनी में दो मासूम बच्चों की हत्या से जुड़े कई पहलुओं का खुलासा एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने किया था। उस दिन साजिद के मानसिक बीमार होने की जानकारी मिली। उसका बचपन में मानसिक इलाज चल रहा था और वह शहर की जियारतों पर भी जाता था।

जब विनोद कुमार और उनके परिवार वालों को यह पता चला, तो उन्होंने हैरानी जताई और पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाए। विनोद कुमार ने कहा कि अगर साजिद मानसिक बीमार था तो पहले उसने किसी की गर्दन क्यों नहीं काटी।

उन्होंने पुलिस के खुलासे पर असंतोष जताते हुए आत्महत्या की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि वे छत से कूदकर आत्महत्या कर लेंगे, लेकिन इसके बाद उन्होंने कोई बयान नहीं दिया।

बदायूं मामला: दादी ने कहा – “आग तो बाइक में लगी है, पर मेरा कलेजा सुलग रहा है”

बदायूं मामला

उधर, होमगार्ड दादी मुन्नी देवी तबाह हैं उनके दो छोटे-छोटे नातियों की हत्या से। उन्होंने बताया कि उनके दो नातियों की मौत हो गई है। उनकी चिंता बढ़ गई है। उनके बेटे ने बाइक में आग लगा दी है, परन्तु उनका दिल जल रहा है। यदि उन्हें पता होता, तो वह स्वयं भी आग में बैठ जातीं।

बदायूं मामला: घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रही पुलिस

बाइक में आग लगाने के घटना के बाद, सिविल लाइंस थाना पुलिस ने उनके घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का काम शुरू कर दिया है। जरूरत से पहले ही, विनोद कुमार की इच्छा थी कि सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। उस समय वह लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी में टंकी का निर्माण करवाने में व्यस्त थे। इस कारण उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवाने का काम नहीं करवा सके।

बदायूं मामलाबेटों: की हत्त्या से परेशान बाप ने की ख़ुदकुशी की कोशिश, आग के हवाले की बाइक

बदायूं मामला

आपको बता दें कि बदायूं शहर की बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की हत्या से चिंतित पिता विनोद कुमार ने रविवार की सुबह आत्महत्या की कोशिश की। विनोद ने घर के बाहर बाइक खड़ी करके उसमें आग लगा दी। इस घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों और तैनात अर्धसैनिक बल में उत्तेजना मच गई|

उन्होंने दौड़कर विनोद को बचा लिया, लेकिन उनकी बाइक जल गई। सूचना के बाद, सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई पहुंच गए। फायर ब्रिगेड को बुलाकर तुरंत आग पर काबू पाया गया।

मामला रविवार सुबह लगभग 8:30 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय बाबा कॉलोनी में विनोद कुमार के घर के बाहर सड़क की दूसरी ओर अर्धसैनिक बल के जवान कुर्सियों पर बैठे थे। बीच में सड़क पर वाहनों की आवृत्ति हो रही थी।

दक्षिण दिशा में दुकानों के बाहर कई लोग खड़े थे। उसी समय विनोद अपने घर से बाइक निकालकर लाए। उन्होंने मझिया रोड के किनारे बाइक खड़ी कर दी। लोग उन्हें देखकर सोच रहे थे कि शायद वह कहीं जा रहे हैं।

बदायूं मामला

बताते हैं कि देखते ही देखते बाइक की टंकी का पाइप निकाल दिया गया। इससे टंकी से पेट्रोल निकलने लगा। उसी समय उन्होंने माचिस की तीली जलाकर बाइक में आग लगा दी। जैसे ही बाइक में आग लगी, सड़क के दूसरी ओर बैठे अर्धसैनिक बल के जवान दौड़कर आ गए। उन्होंने तुरंत विनोद कुमार को पकड़ लिया। हालांकि विनोद ने खुद को छुड़ाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह छुड़ा नहीं पाए।

बाइक को जलता हुआ देख कर कई लोग मोके पर पहुंच गए। कहा जा रहा है की अर्धसैनिक बल के जवानों ने जल्द थाना पुलिस को सूचना दी।सीईओ अलोक मिश्रा अपनी टीम के साथ वह पहुंच गए। वहींमौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और हालत पर काबू पाया गया।

जानकारी लेने पर विनोद ने बताया की वह बच्चों के साथ हुई दरिंदगी से बहुत परेशान है। यहाँ तक्क की अब तोह लोग भी अलग अलग बातें बनाने लगे हैं जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है। तभी सीईओ ने उन्हें शांत करते हुए जल्दी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

बदायूं मामला

उनके दो बच्चों की हत्या हुई है। इससे वह काफी परेशान हैं। होली का त्योहार है और उनके घर में मातम पसरा हुआ है। इससे तनाव में आना लाजिमी है। इसीलिए शायद उन्होंने अपनी बाइक में आग लगा दी।